Sonam Kapoor ट्रेडिशनल अवतार में आई नज़र , जिसने भी देखा वह उनपर फ़िदा हो गया!
बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोमवार को अभिनव मिश्रा के शो में एंट्री ली। इस दौरान सोनम शो-स्टॉपर बनीं और सोनम ने रैंप वॉक किया। वहीं, जिसने भी सोनम को इस दौरान रैंप वॉक करते देखा, वह उनसे काफी प्रभावित हुईं क्योंकि उनका लुक काफी शानदार था। जी हां, सोनम ने इस इवेंट के लिए पारंपरिक पोशाक चुनी और सोनम गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ पल्लू, मांग टीका, मीडियम पार्टेड बन और सिर पर मिनिमल मेकअप उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था जिसे आप इन तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं।
इस दौरान सोनम के आउटफिट पर मिरर वर्क किया गया था और सोनम की तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है जो दिल को छूने वाली हैं। उसी समय, मंच को भी खूबसूरती से सजाया गया था, जो स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। इस दौरान स्टेज को शाही लुक दिया गया, जो काफी खूबसूरत लग रहा था। आपको पता ही होगा कि सोनम कपूर अपने फैशन सेंस और अपने ड्रेसिंग स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं।
अब उनके काम के बारे में बात करते हैं, सोनम कपूर आखिरी बार फिल्म द ज़ोया फैक्टर में देखी गई थीं और इस फिल्म में, दुलकर सलमान मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। ऐसी खबरें हैं कि आने वाले समय में सोनम के पास कोई फिल्म नहीं है, लेकिन हो सकता है कि सोनम ने इसका खुलासा न किया हो और उनके पास एक फिल्म हो। वहीं, वह अपनी बहन के साथ एन्जॉय करती नजर आईं।
TAGS :
SONAM KAPOOR IN A GORGEOUS PINK LEHENGA
SONAM KAPOOR PHOTOS
SONAM KAPOOR NEW LOOK
SONAM KAPOOR NEW PHOTOS
SONAM KAPOOR SEXY LOOKS
BOLD PHOTOS


1 Comments
Just bollywood news entertainment
ReplyDelete