AmarUjala.com
सलमान खान आज भी फिटनेस की मिसाल के तौर पर जाने जाते हैं। आए दिन सलमान जिम करते वक्त की अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। पर अब अपनी इसी फिटनेस के राज वह दुनिया भर में बांटना चाहते हैं। इसकी शुरुआत वह देश भर में अपनी नई जिम और फिटनेस सेंटर की फ्रैंचाइजी खोल करना चाहते हैं। 

बीइंग ह्यूमन की दुनिया भर में सफल फ्रैंचाइजी के बाद, सुपरस्टार सलमान खान अब देश भर में जिम और फिटनेस सेंटर के रूप में अपनी चेन शुरू करने के लिए तैयार हो चुके हैं। पूरे भारत में अगले साल तक 300 जिम सेंटर्स का खयाल लेकर चल रहे सलमान खान, इस जिम चेन के जरिए फिटनेस के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाना चाहते हैं। बीइंग स्ट्रॉन्ग फिटनेस इक्विपमेंट की सफलता के बाद, सलमान खान  एस.के -27 जिम फ्रेंचाइज लॉन्च कर रहे हैं। 


AmarUjala.com

सूत्रों की मानें तो एस.के-27 का उद्देश्य हर व्यक्ति को फिट और स्वस्थ बनाना है। इतना ही नहीं, एस. के-27 का लक्ष्य फिट इंडिया मूवमेंट के प्रति जागरूकता फैलाते हुए, फिटनेस ट्रेनर और उद्यमियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना भी है।

पिछले साल ही सलमान खान ने अपना फिटनेस इक्विपमेंट ब्रांड बीइंग स्ट्रांग लॉन्च किया था और इसके लॉन्च होने के तीन महीनों के भीतर, बीइंग स्ट्रॉन्ग इक्विपमेंट के साथ पहले ही पूरे भारत में 175 से अधिक जिम में स्थापित किए जा चुके हैं।