![]() |
| Amarujala.com |
मुंबई में बारिश का असर सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं बल्कि सेलेब्स पर भी पड़ रहा है। ऐसे में हाल ही में कुछ सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट भी किए थे। जिसमें कुछ सेलेब्स ने अपनी दिक्कतें बताईं थीं तो वहीं कुछ ने प्लान्स कैंसिल होने का जिक्र किया था। वहीं बारिश के चलते अक्षय कुमार का वैकेशन प्लान भी कैंसिल हो गया था।
लेकिन अब बारिश कम होने के साथ ही अक्षय कुमार परिवार के साथ छुट्टी बिताने निकल गए हैं।
![]() |
| Amarujala.com |
अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। बता दें कि अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने लंदन निकल गए हैं।
![]() |
| Amarujala.com |
गौरतलब है कि 2 जुलाई को अक्षय कुमार मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। उस वक्त भी वो पूरे परिवार के साथ स्पॉट हुए थे। लेकिन बारिश के चलते उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई थी और उनका लंदन वैकेशन प्लान ठप हो गया था।




0 Comments