बालीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में ऋचा चड्ढा ने महाराष्ट्र में आयी बाढ़ आपदा पर सरकार की खिचाई करते हुए खुद को बेबस लाचार नागरिक बताया. इतना ही नहीं, सेक्स एजुकेशन (Sex Education) के मामले में भी ऋचा ने एक बड़ा बयान दिया है. अपनी फिल्म सेक्शन 375 (Section 375) के ट्रेलर लांच के दौरान ऋचा ने सेक्स एजुकेशन और यौन शोषण पर बातचीत करते हुए कहा कि सेक्स एजुकेशन बहुत जरूरी है.
अभिनेत्री ने कहा, 'जब से यह डेटा फ्री हुआ है आजकल के यंग लड़के -लड़किया खुलेआम पोर्नाग्रफी देख रहे हैं. अगर क्राइम भी बढ़ा है ऐसे बहुत से मामले आये हैं जिनमें नाबालिग लड़को ने गैंगरेप कर लड़कियों की वीडियो पोस्ट की है.'
गैंगरेप का वीडियो बनाते हैं नाबालिग
ऋचा बातचीत को बढ़ाते हुए कहती हैं कि आजकल पोर्न साइट पर नाबालिग लड़कों के रेप के वीडियो ज्यादा पॉपुलर हुए हैं. इसकी वजह यही है कि सेक्स एजुकेशन नहीं है. इसके चलते टीनएजर्स खुलेआम पोर्न देख रहे हैं. ऋचा कहती हैं कि इस तरह की घटनाएं बढ़ने का सबसे बड़ा कारण सेक्स एजुकेशन है. सेक्स एजुकेशन नहीं मिलने की वजह से टीनेजर्स भटक रहे हैं. उन्होंने बताया, मेरे स्कूल में भी सेक्स एजुकेशन थी और मुझे लगता है कि सेक्स एजुकेशन और डिस्कशन बहुत जरूरी है. इससे मानसिकता बदलती है.
आपको बता दें ऋचा चड्ढा जल्द ही वकील के किरदार में फिल्म 'सेक्शन 375' में नज़र आएंगी फिल्म की कहानी रेप विक्टिम पर आधारित है. पीड़िता के किरदार में मीरा चोपड़ा है. अक्षय खन्ना फिल्म में आरोपी की वकालत करते नजर आएंगे. ऋचा चड्ढा पीड़िता के लिए इंसाफ मांगती हैं. फिल्म १३ सितम्बर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी. इस फिल्म में एक टॉप बॉलीवुड निर्देशक के कॉस्ट्यूम डायरेक्टर के साथ रेप के मामले में पूरे देश में रेप की स्थिति पर मजबूत बहस होते दिखाई दे रही है. फिल्म के टीजर और ट्रेलर दोनों ही इसकी गवाही दे रहे हैं.

0 Comments