अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया' के सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है. इस बार फिल्म में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन भूत भगाते नजर आएंगे. पिछले काफी समय से ये चर्चा थी कि अक्षय कुमार की जगह कौन लेगा. फाइनली फिल्म के पहले पोस्टर के जरिए साफ हुआ कि इस बार कार्तिक आर्यन ने कमान संभाली है.
पोस्टर में कार्तिक मानव कंकालों पर लेटे नजर आ रहे हैं. ये सीक्वल 13 साल बाद आ रहा है. इसलिए फिल्म के पोस्ट पर भी '13 साल बाद' लिखा है. जितने भी पोस्टर और तस्वीरें सामने आई हैं काफी इंप्रेसिव लग रहे हैं और अब सभी के दिमाग में ये चल रहा है कि आखिर स्टोरी में दिखाया क्या जाएगा.
विज्ञापन
कार्तिक के सामने आने से हीरो का चेहरा तो साफ हो चुका है. लेकिन दूसरा बड़ा सवाल ये है कि फिल्म में मंजुलिका का किरदार कौन निभाएगा. कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए सारा अली खान, अनन्या पांडेय, जान्हवी कपूर के नाम पर चर्चा हुई है. लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है. या यूं हो सकता है कि हीरोइन फाइनल हो चुकी हो बस अभी नाम अनाउंस नहीं किया जा रहा.
साल 2005 में आई अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहुजा की 'भूल भुलैया' साउथ की फिल्म 'चंद्रमुखी' का रीमेक थी. 'चंद्रमुखी' में रजनीकांत लीड रोल में थे. अब कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया' 31 जुलाई 2020 को रिलीज होगी.

0 Comments