रणवीर अपनी दोस्त के साथ काफी कूल और कम्फर्टेबल नजर आ रहे हैं। लेकिन इन सब चीजों के साथ एक और सवाल जो सबके ज़हन में उठ रहा है वो ये कि हीरो के साथ आखिर ये लड़की कौन है? चलिए हम आपको बताते हैं ये सुंदर लड़की कौन है। दरअसल, ये रणवीर की दोस्त पिया त्रिवेदी हैं।
पिया एक मॉडल और वीजे (Video Jockey) भी हैं। पिया ने 15 साल की उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख लिया था। इसके अलावा पिया, तुषार कपूर के साथ फिल्म ‘हम तुम शबाना’ में काम कर चुकी हैं। टीवी रिएलिटी शो 'Fear Factor: Khatron Ke Khiladi’ में पिया त्रिवेदी नजर आ चुकी हैं।
अब बात करें रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की तो रणवीर ने बीते साल बॉलीवुड को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सिम्बा’ दी है। इसके अलावा फिलहाल वो वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म ‘83’ की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल यानी 2020 में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव का किरदार निभाएंगे वहीं दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। वैसे इसके अलावा दीपिका अपनी फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग भी कर रही हैं।


0 Comments