भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा बिजनेस कर चुकी है टॉयलेट एक प्रेम कथा. अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की काफी तारीफ भी हुई थी.
   
भारत के फिल्ममेकर्स अब चीन के फिल्म प्रेमियों की ताकत को भी समझने लगे हैं. यही वजह है कि अब अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा भी अब चीन में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को टॉयलेट हीरो के नाम से 8 जून को रिलीज किया जाएगा. सीक्रेट सुपरस्टार, बजरंगी भाईजान, हिंदी मीडियम और बाहुबली-2 के बाद ये इस साल चीन में रिलीज होने वाली पांचवीं फिल्म होगी.

अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट- एक प्रेम कथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित है. फिल्म को श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को काफी पसंद किया गया था. इस बारे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट किया है

चीन में तो अक्षय कुमार का जादू चलने ही वाला है. इसके अलावा वह पांच और फिल्मों में काम कर रहे हैं. इनमें शामिल हैं गोल्ड, 2.0, केसरी, हाउसफुल 4 और हेरा फेरी-3. हाल ही में उन्होंने गोल्ड की शूटिंग पूरी की है. अब वह केसरी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं.

वहीं भूमि पेडनेकर इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिषेक चौबे की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. अब देखते हैं कि चीन में इन दोनों सितारों की ये फिल्म कैसा प्रदर्शन कर पाती है.